यातायात व्यवस्था प्रभावित, नो एंट्री का समय बढ़ाने की मांग
बांका, जून 25 -- बांका, निज संवाददाता। भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद कई भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर बांका शहर के मुख्य मार्ग से संचालित किया जा रहा है। इसका सीधा असर जिले की यातायात व्यवस्था और शहर के मुख्य बाजारों पर पड़ रहा है। वर्तमान में भारी वाहनों के लिए नो एंट्री रात्रि 9 बजे से सुबह 6 बजे तक खुलती है, लेकिन स्थानीय लोगों,व्यवसायियों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि यह समय शहर की भीड़भाड़ और आमजनों की सुविधा को देखते हुए उपयुक्त नहीं है। लगातार बढ़ते दबाव के बीच अब नो एंट्री का समय रात्रि 10 बजे से करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। जानकारी के अनुसार, झारखंड और पश्चिम बंगाल की ओर से आने वाले गिट्टी, बालू तथा अन्य निर्माण सामग्री लदे भारी मालवाहक वाहन एसएच-19 होकर बांका शहर से गुजर रहे हैं। शाम होते ही इन व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.