सीतामढ़ी, मार्च 30 -- शिवहर। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल में जिलाधिकारी प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा ब्लैक स्पॉट्स में सुधार को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने पथ निर्माण विभाग और एनएच के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के सभी दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों का सुधारीकरण तत्काल सुनिश्चित किया जाए। वहां चेतावनी बोर्ड और रंबल स्ट्रिप्स लगाए जाएं। ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके। इसके अलावा शहर के मुख्य चौराहों और बाजारों में अवैध पार्किंग व अतिक्रमण को हटाने के लिए पुलिस और नगर परिषद को संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिया। कहा कि सड़क जाम की समस्या के समाधान के लिए प्रयास करें। डीएम ने स्पष्ट किया कि बिना...