लखीसराय, मार्च 14 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणी के नेतृत्व में शुक्रवार को परिवहन कार्यालय के सामने सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना नंबर प्लेट, नियमों का उल्लंघन करने वाले तथा अवैध रूप से परिचालन कर रहे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कई वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में कई टोटो और अन्य वाहनों को जब्त कर परिवहन कार्यालय लाया गया। खासकर ऐसे टोटो चालकों पर कार्रवाई की गई जो यात्री वाहन के रूप में निबंधित होने के बावजूद सामान ढोने का काम कर रहे थे। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर चल रहे टोटो और अन्य वाहनों को भी रोककर कागजात की जांच की गई। जिन चालकों के पास वैध कागजात नहीं पाए गए, उनके खिलाफ नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.