यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
गाज़ियाबाद, मई 19 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। इंदिरापुरम के नीतिखंड-1 क्षेत्र में बढ़ती यातायात अव्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर लोग बेहद परेशान हैं। समस्या के समाधान के लिए इंदिरापुरम आरडब्ल्यूए फेडरेशन के उपाध्यक्ष राजकुमार गौतम ने नगर निगम को शिकायत की है। उनका कहना है कि हरित पट्टी से एनएच-9 तक विभिन्न कटों तथा मंगल चौक से रेल विहार जाने वाले मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्पीड ब्रेकर और यातायात नियंत्रण के इंतजाम नहीं हैं। इसके कारण हादसों का खतरा बना रहता है। यातायात पुलिस को भी पत्र भेजकर इसे दुरुस्त करने की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.