गुड़गांव, मार्च 10 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन (आईपीएस) ने शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त यातायात मुख्यालय सत्यपाल यादव सहित सभी जोन के वरिष्ठ अधिकारी और यातायात निरीक्षक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पुलिस उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात प्रबंधन को लेकर जीरो टॉलरेंस यानी शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए ताकि किसी भी स्थिति में जाम न लगे। विशेष रूप से, बिना नंबर प्लेट और बिना उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट (एचएसआरपी) वाले वाहनों के खिलाफ सख्त चालान अभियान चलाने के आदेश दिए गए है...