यातायात व्यवस्था को बनाया जाए बेहतर: एसएसपी
सहारनपुर, मार्च 29 -- सहारनपुर। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने कहा कि महानगर में लगने वाले जाम से निजात दिलाने को ठोस योजना बनाएं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसएसपी की अध्यक्षता में पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में यातायात व्यवस्था को बेहतर और सुचारु बनाने पर चर्चा की गई। जाम की समस्या से जूझ रहे इलाकों की पहचान की तथा उनके प्रभावी समाधान के लिए दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए। एसएसपी ने कहा लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। दूसरी बैठक में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की जाने वाली कार्रवाई की समीक्षा की गई। एसएसपी ने मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.