यातायात विभाग में होमगार्ड जवानों पर अवैध वसूली का आरोप
जमशेदपुर, जून 18 -- यातायात विभाग में तैनात कुछ होमगार्ड जवानों पर अवैध वसूली और आमलोगों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए संयुक्त युवा संघ ने डीएसपी को शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और चेकिंग प्वाइंट पर तैनात कुछ होमगार्ड जवान अपने मूल दायित्वों का निर्वहन करने के बजाय ऑटो चालकों, व्यावसायिक वाहन चालकों और दोपहिया वाहन चालकों से अवैध रूप से पैसे की वसूली कर रहे हैं। शिकायत में कहा गया कि मामूली या फर्जी कारण बताकर वाहन चालकों को डराया-धमकाया जाता है और पैसे नहीं देने पर अभद्र व्यवहार किया जाता है। इससे पुलिस विभाग की छवि प्रभावित हो रही है। आरोप लगाया गया कि कई होमगार्ड जवान तीन या उससे अधिक वर्षों से एक ही यातायात पोस्ट पर तैनात हैं। रोटेशन नीति का पालन नहीं होने से स्थानीय स्तर पर उनकी साठगांठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.