भदोही, जनवरी 16 -- भदोही, संवाददाता। शहर के रामरायपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को लेकर कार्यक्रम किया गया। इस दौरान गुरुजनों एवं विद्यार्थियों ने शपथ लिया। प्राचार्य डा. माया ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर रोड सेफ्टी क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोवर्स-रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना तथा दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जिम्मेदार नागरिक तैयार करना कार्यक्रम का उद्देश्य रहा। खुद के साथ ही दूसरों को हादसों से बचाने का आह्वान किया। निकाली गई रैली में तीन सौ लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर डा. शिखा तिवारी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.