महोबा, दिसम्बर 2 -- महोबा, संवाददाता। यातायात माह का समापन हो गया है। पूरे माह यातायात पुलिस के द्वारा जगरुकता अभियान चलाया गया मगर इसके बाद भी मार्ग दुर्घटनाओं में लोगों को जान गंवानी पड़ी एक माह में 18 मार्ग दुर्घटनाएं हुई जिसमें 10 की मौत और 45 लोग घायल हुए। यातायात माह को लेकर जिले भर में जागरुकता अभियान चलाया गया। माह में अधिकांश हादसे राजमार्ग में हुए। किड़ारी फाटक के पास मार्ग दुर्घटना में 40 वर्षीय मोहन कुशवाहा की मौत हो गई। मप्र के छतरपुर जिला के सरसेड निवासी 25 वर्षीय नरेन्द्र पांचाल अपनी बहन कामिनी की शादी का कार्ड बांटने जा रहा था रास्ते में दुर्घटना में मौत हो गई। कबरई निवासी 55 वर्षीय बाबूलाल कुशवाहा की भी मार्ग दुर्घटना में मौत हुई है। एक माह में 1 करोड़ 35 लाख 77 हजार 300 का ठोंका जुर्माना महोबा। पुलिस द्वारा यातायात माह में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.