फतेहपुर, नवम्बर 23 -- फतेहपुर। शहर की यातायात व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। एक ओर अतिक्रमण तो दूसरी ओर पंजीकृत व अपंजीकृत ई-रिक्शा संचालकों की मनमानी के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बावजूद इनके खिलाफ कार्यवाही नहीं की जा रही है। यातायात माह में भी नियमों का पालन नहीं कराया जा पा रहा है। शहर के विभिन्न मार्गों पर करीब पांच हजार पंजीकृत व अपंजीकृत ई-रिक्शा का संचालन किया जाता है। लेकिन इनका रूट चार्ट तय न होने के कारण प्रमुख चौराहों सहित मार्गों पर संचालकों की मनमानी के कारण आवागमन बाधित होता रहता है। जिससे दुर्घटनाओं की संभावनाओं के साथ ही जाम के हालात बने रहते हैं। कहने को तो वर्तमान में यातायात माह चल रहा है, इसके बावजूद इनकी मनमानी पर वीराम नहीं लग पा रहा है। जिससे शहर के प्रमुख चौराहों पर पीक समय में आवागमन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.