शाहजहांपुर, दिसम्बर 1 -- बीते 01 नवंबर से चल रहे यातायात माह का आज समापन होगा। इसके लिए पुलिस लाइन में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में जागरुक किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से आयोजन होगा। इसके पहले यातायात माह के तहत यातायात प्रभारी विनय पांडेय ने पुवायां के राजीव चौक पर हेलमेट पहनने वाले बाइक चालकों को गुलाब का फूल दिया वहीं बिना हेलमेट पहनने बालों को गुलाब का फूल देकर हेलमेट पहनने के लिए प्रात्साहित किया। इस दैरान कोतवाल रवि करन सिंह के साथ ट्रैफिक पुलिस व कोतवाली की पुलिस टीम मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.