यातायात बाधित होने पर सात पर केस दर्ज
कौशाम्बी, मई 26 -- कोखराज कोतवाली के टेढ़ीमोड के समीप रविवार की दोपहर बकरी लेकर कोलकाता जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे दर्जन भर से अधिक बकरियां मर गईं। मौके पर पहुंचे लोग बकरियों को लेकर भागने लगे। इस दौरान करीब 45 मिनट हाइवे पर यातायात ठप हो गया। सोमवार की रात पुलिस ने बीट आरक्षी चंदन व उपेंद्र की तहरीर पर ट्रक चालक एनुल एहमान निवासी फतेहपुर, सोनू, आकाश, भइयालाल, अनिल, झइयन समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.