बिजनौर, मई 25 -- स्योहारा पुलिस ने शनिवार को थाना परिसर में घुसकर आपस में मारपीट करने, यातायात बाधित करने गाली गलौज करने जान से मारने की धमकी देने के आरोपी रोहित पुत्र धनपाल, सौरभ पुत्र रिंकू, राजा, नवीन पुत्र रामपाल, आकाश पुत्र ललित, शुभम पुत्र पप्पू, रोमी पुत्र मनोहर, गौरव पुत्र मनोज को गिरफ्तार कर चालान किया है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि बच्चों की लड़ाई को लेकर इन लोगों ने थाना परिसर और ब्लॉक के सामने रोड पर यातायात बाधित किया और एक दूसरे को जान से मारने की धमकी दी पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया है। यह भी पढ़ें- बाजार मे छेड़छाड़ विरोध पर धमकी यह भी पढ़ें- 14 लोग पाबंद, 190 वाहनों का चालान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...