बस्ती, फरवरी 17 -- बस्ती। शहर के मुख्य मार्गों पर जाम और अतिक्रमण की समस्या से निजाद दिलाने को लेकर सोमवार को यातायात प्रभारी अवधेश तिवारी के नेतृत्व में अतिक्रम हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान शहर के बड़े वन चौराहा, कटरा पानी टंकी, फौव्वारा चौराहा, मालवीय रोड और रोडवेज तक सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया गया। यातायात की टीम ने सड़क के किनारे खड़े कई वाहनों का चालान भी किया। प्रभारी यातायात अवधेश तिवारी ने बताया कि सड़क के किनारे वाहन खड़ा कर देने और ठेला लगा देने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही थी। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल से लेकर दक्षिण दरवाजा तक भी सड़क के किनारे खड़े वाहनों एवं सब्जी एवं फल के खेलों को हटाया गया। इस दौरान प्रदीप त्रिपाठी, अजय सिंह, सुरेश राजभर, सूर्यनारायण शुक्ला, हरिकेश यादव, नन्हेंलाल, जावेद अहमद, कृष्णान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.