मऊ, फरवरी 4 -- मऊ, संवाददाता।जिले में यातायात पुलिस सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सघन चेकिंग अभियान चला रही है। मंगलवार की देर रात अभियान चलाकर 232 वाहनों का चालान किया गया और तीन वाहनों को सीज किया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के साथ-साथ लोगों को जागरूक भी किया गया। वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, सीट बेल्ट लगाने और ट्रिपल सवारी से बचने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने बताया कि नियमों की अनदेखी से दुर्घटनाओं का खतरा काफी बढ़ जाता है। यह विशेष चेकिंग अभियान मऊ शहर के आजमगढ़ मोड़ पर देर रात तक जारी रहा। यातायात प्रभारी श्याम शंकर पांडेय ने बताया कि अभियान में कुल 232 वाहनों का चालान किया गया। इसके अतिरिक्त, दो वाहनों से काली फिल्म हटाई गई,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.