चंदौली, मई 8 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसके तहत शुक्रवार को यातायात पुलिस टीम ने चंधासी कोयला मंडी क्षेत्र में सड़कों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान नो-पार्किंग जोन में खड़े कुल 168 वाहनों का ई-चालान किया गया और वाहन स्वामियों पर कुल 5 लाख 34 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।चंधासी कोयला मंडी क्षेत्र में लंबे समय से भारी और हल्के वाहनों के अवैध पार्किंग के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। स्थानीय लोगों तथा राहगीरों की ओर से लगातार शिकायतें मिलने पर यातायात पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। शुक्रवार को पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया और सड़क किनारे खड़े वाहनों की जांच शुरू की। कार्रवाई स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.