गुड़गांव, जून 30 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गुरुग्राम यातायात पुलिस ने शहर में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और सरकारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए समय सीमा पार कर चुके वाहनों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने 19 जून से 29 जून के बीच नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 270 वाहनों को जब्त किया है। पकड़े गए वाहनों में 10 साल से पुराने डीजल और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहन (बीएस-3 व उससे नीचे की श्रेणी के) शामिल हैं। विशेष चेकिंग अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी कर वाहनों के दस्तावेजों और उनकी वैधता की गहनता से जांच की। निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार इन सभी वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर की हवा को स्वच्छ रखने और प्रदूषण पर ...