मुंगेर, मार्च 6 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। होली के अवसर पर मुंगेर यातायात पुलिस ने अनोखे अंदाज में लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। बिना हेलमेट पहने बाइक सवारों का चालान काटने के बजाय पुलिस ने उन्हें गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी। यातायात डीएसपी प्रभात रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम शहर के भगत सिंह चौक पर तैनात थी। आमतौर पर जहां बिना हेलमेट गुजरने वाले बाइक सवार चालान के डर से घबराते हैं, वहीं इस बार पुलिस ने उन्हें रोककर पहले गुलाल लगाया और फिर हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।पुलिस के इस अनोखे अंदाज को देखकर लोग भी हैरान रह गए और यातायात पुलिस की सराहना करने लगे।इस संबंध में यातायात डीएसपी प्रभात रंजन ने बताया कि, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.