मऊ, नवम्बर 8 -- मऊ, संवाददाता। यातायात माह के तहत पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देश पर यातायात पुलिस जागरूकता अभियान चला रही। शुक्रवार को नगर क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल वाहन चालकों को यातायात नियमों को बताया। इस दौरान नियम विरुद्ध चल रहे 15 वाहनों को सीज और 430 का चालान काटने की कार्रवाई की गई। इससे वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। यातायात जागरूकता रैली नगर स्थित रामस्वरूप भारती विद्यालय से प्रारंभ होकर बाल निकेतन क्रासिंग तक आयोजित हुई। यातायात प्रभारी श्याम शंकर पांडेय के नेतृत्व में यातायात नियमों के पालन तथा महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के विषय में जानकारी दे जागरूक किया। वहीं ट्रैफिक अभियान भी संचालित किया। इसमें लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। यातायात प...