संभल, जून 25 -- कहते हैं कि पुलिस की तत्परता किसी की बड़ी परेशानी को पलभर में दूर कर सकती है। ऐसा ही एक सराहनीय उदाहरण गुरुवार को चंदौसी चौराहे पर देखने को मिला। जहां यातायात पुलिसकर्मियों की सजगता और संवेदनशीलता से एक महिला का खोया हुआ कीमती सामान सुरक्षित वापस मिल गया। चंदौसी चौराहे पर गुरुवार को ड्यूटी के दौरान मुख्य आरक्षी सचिन कुमार और होमगार्ड अर्जुन सिंह तैनात थे। इसी दौरान नूरियो सराय निवासी लता पत्नी रंजीत वहां पहुंचीं और बताया कि वह मुरादाबाद की ओर से सफेद रंग के ऑटो रिक्शा में आई थीं। चंदौसी चौराहे पर उतरने के बाद उन्हें पता चला कि बैग ऑटो में ही छूट गया है। यह भी पढ़ें- यातायात पुलिस ने मिनटों में ढूंढ निकाला महिला का शादी के सामान से भरा बैग बैग में शादी से जुड़ा कीमती सामान रखा था, जिससे महिला बेहद चिंतित और परेशान हो गईं। म...