शामली, जनवरी 3 -- शनिवार को जिले में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर सघन जागरूकता एवं सख्त प्रवर्तन अभियान चलाया गया। यह अभियान नो हेलमेट न फ्यूल के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने, आमजन के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, अनुशासित एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से संचालित किया गया। अभियान के तहत शहर के एसटी तिराहा, फव्वारा चौक, टिकैत तिराहा सहित जनपद के अन्य प्रमुख व व्यस्त चौराहों पर विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान यातायात पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों, पेट्रोल पंप संचालकों, वाहन स्वामियों एवं आम नागरिकों को हेलमेट के अनिवार्य प्रयोग, यातायात नियमों के पालन तथा सड़क सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया। यातायात निरीक्षक लाल विराट भारद्वाज ने दोपहिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.