मुंगेर, जनवरी 14 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को पांच बाइक जब्त किया। ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन ने बताया की उन्हें सूचना मिली कि सात- आठ लड़के बहुत तेज़ गति से बाइक को दौड़ाते हुए सोझी घाट के पास पहुंचे हैं। पुलिस बल के साथ वहां पहुंचने पर सभी युवक बाइक छोड़कर भाग निकले। माइक से अनाउंस करवाने पर भी कोई नहीं आया। थोड़ी देर बाद दो युवाओं के परिजन ने सम्पर्क किया। जिसके बाद दो बाइक का चालान करते हुए परिजनों को समझाया गया की अपने बच्चों को बाइक या वाहन देने में सावधानी बरतें। वहीं पांच बाइक को सीज़ कर यातायात थाना भेजा गया। डीएसपी प्रभात रंजन ने लोगों से अपील किया की यातायात नियम का पालन करें और पुलिस को सहयोग करें। --------------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.