काशीपुर, जनवरी 22 -- काशीपुर। 36वां सड़क सुरक्षा माह जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को यातायात पुलिस ने टांडा तिराहे पर जन जागरूकता अभियान चलाया। इस मौके पर वाहन चालकों को नशे में वाहन नहीं चलाने को कहा। वहीं चालकों को यातायात नियम की जानकारी देते हुए नियमों का उल्लंघन नहीं करने की हिदायत दी। यहां एसएसआई नवीन बुधानी, ट्रैफिक निरीक्षक अरुण कुमार, एसआई गणेश पांडे, एसआई देवेंद्र सावंत, एसआई हेमचंद्र, कांस्टेबल जगदीश नीतेश, हेमंत प्रताप रावत, होमगार्ड रवि, सलमान, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.