यातायात पुलिस ने चलाया अभियान
लखीमपुरखीरी, जून 14 -- यातायात पुलिस द्वारा शनिवार को मैगलगंज कस्बे में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की जांच की गई तथा लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। मैगलगंज औरंगाबाद मार्ग पर बाईपास स्थित ओवरब्रिज के नीचे चौराहे पर चलाए गए अभियान का नेतृत्व यातायात निरीक्षक प्रवीण कुमार एवं जितेन्द्र यादव ने किया। इस दौरान यातायात पुलिस टीम ने दोपहिया और चौपहिया वाहनों की सघन जांच की। यातायात आरक्षी बादल सिंह एवं विवेक कुमार ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट तथा चौपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग के बारे में जानकारी दी। वहीं, चौपहिया वाहनों के शीशों पर नियम विरुद्ध लगी काली फिल्म भी उतरवाई गई। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का शत-प्रतिशत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.