यातायात पुलिस ने चलाया अभियान, 905 वाहनों का चालान
गोरखपुर, जून 6 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने शुक्रवार को शहर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 905 वाहनों का चालान कर 52 हजार रुपये शमन शुल्क वसूले गए। पांच वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया। पुलिस अधीक्षक यातायात अमित कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में टीआई मनोज कुमार राय, टीआई बीर बहादुर सिंह, टीआई जगमोहन राय और यातायात उपनिरीक्षकों की टीम ने वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर और मानक के अनुरूप नंबर प्लेट नहीं लगाने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई। मॉडिफाइड साइलेंसर वाले नौ वाहनों तथा एचएसआरपी नंबर प्लेट नहीं लगाने वाले 27 वाहनों का चालान किया गया। पांच वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.