यातायात पुलिस ने अभियान में सात बसें की सीज व 27 बसों का चालान
प्रयागराज, अप्रैल 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। यातायात पुलिस ने सड़कों पर खड़ी बसों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। खासकर विद्या वाहिनी बस स्टैंड के बाहर खड़े प्राइवेट बसों पर सख्ती बढ़ा दी गई है। यातायात पुलिस ने दो दिन के अभियान में नियमों का उल्लंघन कर संचालित सात बसों को सीज किया गया, जबकि 27 बसों के चालान काटे गए। टीम ने फिटनेस, परमिट व ओवरलोडिंग की भी जांच की। विद्या वाहिनी क्षेत्र से करीब 450 बसों का संचालन होता है। इसके चलते यहां लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। यातायात निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि सड़क पर बेतरतीब बसों की वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है। यह भी पढ़ें- स्कूलों में पार्क कराएं वाहन, नहीं तो होगी कार्रवाई : डीएम रोडवेज बस चालकों को स्टैंड के अंदर ही सवारी बैठाने और उतारने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.