बागपत, अगस्त 17 -- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यातायात पुलिस को नई रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर बाइकें मिलीं। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एसपी सूरज कुमार राय ने इन बाइकों का शुभारंभ किया। इनका उद्देश्य यातायात व्यवस्था को मजबूत करना और सड़क नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित कराना है। ये इंटरसेप्टर बाइकें यातायात नियमों के उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई, निगरानी और यातायात प्रबंधन के लिए उपयोग की जाएंगी। पुलिस का मानना है कि इनसे कार्यक्षमता बढ़ेगी और हाईवे तथा प्रमुख मार्गों पर निगरानी बेहतर होगी, जिससे पुलिसकर्मी आपात स्थिति में तेजी से पहुंच सकेंगे। वहीं, नई बाइकों के शुभारंभ के अवसर पर पुलिस लाइन में तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- बड़हरा में बाइक से 25 किमी तक निकली तिरंगा यात्रा पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने इन इंटरसेप्ट...