गुड़गांव, मई 25 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। यातायात पुलिस की जनरल परेड सोमवार को हुई। इसमें 152 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रतीक गहलोत ने इस परेड का आयोजन किया था। इस दौरान पुलिस कर्मियों को सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के दिशा-निर्देश जारी किए। पुलिस उपायुक्त यातायात ने यातायात निरीक्षक, जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्थान पर यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी जाए। विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, मुख्य मार्गों, बाजारों एवं चौराहों पर लगातार निगरानी रखते हुए यातायात संचालन को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए। ▪️सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वाहन चेकिंग के दौरान उन वाहनों को अनावश्यक रूप से नहीं रोका जाएख् जिनमें वरिष्ठ नागरिक एवं छोटे बच्चे मौजूद है...