उरई, मई 18 -- उरई। संवाददाता एडीजी यातायात के निर्देशों के क्रम में डीएम राजेश कुमार पाण्डेय एवं एसपी विनय कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में लगातार दूसरे दिन सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस द्वारा एट टोल प्लाजा पर देर रात तक सघन चेकिंग अभियान चलाकर शराब अथवा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की गई, जिसमें 14 चालक ड्रिंक एंड ड्राइव करते पाए गए। सभी के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई करते हुए चालान किए गए। इसके साथ ही 13 वाहनों पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाए जाने तथा 14 वाहनों पर बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट पाए जाने पर भी कार्रवाई की गई।यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में ...