लखीमपुरखीरी, जून 3 -- ​गोला गोकर्णनाथ। शहर के सबसे व्यस्त और प्रमुख सदर चौराहे पर तैनात रहने वाले यातायात पुलिसकर्मियों को अब भीषण गर्मी चिलचिलाती धूप और मूसलाधार बारिश में ड्यूटी करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। पुलिसकर्मियों की इस मूलभूत समस्या को देखते हुए इंदिरा पार्क के बाहर उनके बैठने के लिए एक मजबूत अस्थाई टिन शेड डलवा दिया गया है।​सदर चौराहा शहर का मुख्य केंद्र बिंदु होने के कारण यहां सुबह से लेकर देर रात तक भारी यातायात रहता है। ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए यहाँ हर वक्त यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। अब तक यहां कोई छायादार स्थान न होने के कारण इन जवानों को तपती धूप और भारी बारिश के बीच खुले आसमान के नीचे खड़े होकर ड्यूटी करनी पड़ती थी। इस टिन शेड के बन जाने से अब पुलिसकर्मी विपरीत मौसम में भी सुगमता से बैठकर याता...