किशनगंज, अप्रैल 6 -- किशनगंज। संवाददाता अवैध ई -रिक्शा चालक व टेम्पो में क्षमता से अधिक अवैध रूप से सामग्री लोड किए जाने को लेकर यातायात पुलिस के द्वारा अभियान चलाया गया।अभियान में कुछ वाहनों को जप्त कर यातायात थाना लाया गया। वहीं अवैध पार्किंग को लेकर भी अभियान चलाया जा रहा है। यातायात थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि यातायात नियमों को लेकर जिले में लगातार अभियान चलाया जाता है।लोगों से भी यातायात नियमों के तहत वाहन चलाए जाने की अपील की जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...