यातायात पुलिस की गांधीगिरी पूरी, आज से कटेंगे चालान
बिजनौर, अक्टूबर 4 -- सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गांधीगिरी के तहत चलाए गए पांच दिवसीय अनूठी पहल अभियान रविवार को पूरा हो गया। पांच दिन चले अभियान के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते मिले 526 वाहन चालकों का चालान करने के बजाय जागरूक किया। पुलिस की अपील पर सभी वाहन चालकों ने मौके पर ही हेलमेट खरीदकर पहना। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देश पर 30 सितंबर से चलाए गए पांच दिवसीय अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को सड़क दुर्घटनाओं से होने वाले नुकसान और हेलमेट के महत्व के बारे में बताया। वाहन चालकों को समझाया गया कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में जीवन बचाने वाला सुरक्षा कवच है। इसके बाद वाहन चालकों ने स्वेच्छा से हेलमेट खरीदा और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.