यातायात पुलिस का विशेष अभियान, 38 वाहनों का चालान कर वसूला 93,500 रुपये का जुर्माना
बलरामपुर, जून 13 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय एवं क्षेत्राधिकारी यातायात वीरसेन सिंह की मौजूदगी में प्रभारी यातायात उमेश सिंह ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई की। अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों, फर्जी एवं मानक के विपरीत नंबर प्लेट लगाने वाले वाहनों, एचएसआरपी नंबर प्लेट न होने, मॉडिफाइड साइलेंसर तथा प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 38 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 93,500 रूपये का ई-चालान किया गया।प्रभारी यातायात के नेतृत्व में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.