नोएडा, मार्च 20 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यातायात पुलिसकर्मियों का रोडवेज बस यात्री से अभद्रता का वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ है। इसमें रोडवेज बस को ग्रेटर नोएडा परीचौक से पहले अल्फा गोलचक्कर के रास्ते मोड़ने का यात्री विरोध करते दिख रहा है। यात्री का कहना है कि जब निजी बसें परीचौक होकर गंतव्य को जा सकती है तो रोडवेज बसों के साथ यह गलत रवैया क्यों है। नोएडा डिपो के अधिकारियों ने कहा कि वीडियो 14 मार्च का है। नोएडा डिपो से चंदौसी जा रही रोडवेज बस को परीचौक से पहले अल्फा गोलचक्कर के रास्ते पर यातायात पुलिस ने मोड़ दिया था। वहीं निजी बसें सीधे परीचौक होकर गंतव्य को जा रही थी। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में ज्यादा समय लगता है। साथ ही अल्फागोल चक्कर पर बस के लिए दौड़ते यात्रियों की दुर्घटना का खतरा भी रहता है।संभव है कि यही वजह है ...