पलामू, अप्रैल 1 -- मेदिनीनगर। कानपुर के कवि डॉ अनिल चौबे ने अपनी हास्य-व्यंग रचनाओं ने पलामू के काव्यप्रेमियों को खूब हंसाया। उन्होंने हास्य-व्यंग के माध्यम से राजनीति के वर्तमान परिदृष्य को भी रखने का प्रयास किया। उन्होंने बुजुर्गो की अपेक्षाएं व नौजवानों के मदीरा पान पर भी व्यंग रचना पेश किया। यातायात पुलिस और तांगे वालों के वार्तालाप पर भी व्यंग रचनाओं को पेश कर खूब तालियां बटोरी। मौज लेने के तरीका का भी डॉ अनिल चौबे ने हास्य-व्यंग के माध्यम से बताकर उन्होंने लोगों का मनोरंजन किया। मेदिनीनगर शहर के बीच में स्थित पुलिस लाइन स्टेडियम में गूंज रहे ठहाके और तालियों से पूरा वातावरण प्रोत्साहित हो रहा था। कवियों ने भी इस उत्साह भरे माहौल का खूब आनंद उठाया और काव्य प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.