पटना, जनवरी 3 -- पटना यातायात पुलिस और एनसीसी कैडेट्स ने शनिवार को आयकर गोलंबर समेत कई चौक-चौराहों पर सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। चौराहों पर बाइक, स्कूटी और कार रोककर एनसीसी कैडेट्स हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने का अनुरोध किया। एनसीसी कैडेट्स ने बाइक सवारों को बताया कि हेलमेट पहनने से आपको क्या फायदा हो सकता है। यह भी बताया कि यदि वाहन निर्धारित गति सीमा के अंदर चलते हैं तो दुघर्टना की आशंका कम रहती है। यातायात पुलिस ने कई वाहन चालकों को रोककर जेब्रा क्रासिंग के बारे में बताया। उन्हें बताया गया कि सड़क पर जेब्रा क्रासिंग इसीलिए बनाया जाता है, ताकि पैदल लोग सड़क पार कर सकें। जेब्रा क्रासिंग के पहले ही वाहनों को रोक देना चाहिए। यदि आप क्रासिंग को पार करते हैं तो नियमों के उल्लंघन के मामले में आप पर कार्रवाई हो सकती है। अनुशासित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.