गाज़ियाबाद, मार्च 22 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। यातायात पुलिसकर्मियों को गर्मी से बचने और नियम तोड़ने वालों पर नजर रखने के लिए आधुनिक बूथ लगाए जा रहे हैं।एनएचएआई ने यातायात पुलिस को कई बूथ उपलब्ध कराए हैं। कई स्थानों पर बूथ लगा दिए हैं।भीषण गर्मी में भी यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मी सड़कों पर तैनात रहते हैं। ज्यादा गर्मी में पुलिस वालों का बुरा हाल होने लगता है। ऐसे में उनकी तबीयत खराब होने का डर रहता है। इस बार यातायात पुलिस कर्मियों को गर्मी से बचाने के लिए आधुनिक बूथ विभिन्न स्थानों पर लगाए जा रहे हैं। एनएचएआई ने यातायात पुलिस को बूथ उपलब्ध कराए हैं। कलेक्ट्रेट के सामने, हापुड़ चुंगी और एनएन-9 समेत शहर में कई जगह बूथ लगा दिए हैं। खाय बात यह है कि कई बूथ में कैमरे लगाए गए हैं ताकि पुलिसकर्मी बूथ के अंदर बैठकर वाहनों पर...