यातायात नियम तोड़ने पर 85 वाहनों के चालान, ओवरलोड डंपर सीज
औरैया, जून 2 -- औरैया, संवाददाता। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के नेतृत्व में मंगलवार को जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 85 वाहनों के चालान किए गए। वहीं ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रेलर को सीज कर पुलिस चौकी देवकली में खड़ा कराया गया। एआरटीओ प्रवर्तन एनसी शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 40 लोगों के चालान किए गए। इसके अलावा बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर सात, बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट वाले 14, रॉन्ग साइड वाहन चलाने पर छह तथा नो पार्किंग में वाहन खड़े करने पर नौ चालान किए गए। वहीं गुड्स व्हीकल में सवारी ढोने पर एक वाहन और ओवरलोडेड पैसेंजर वाहनों के तीन चालान किए गए। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रेलर को रोका गया, लेकिन चालक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.