पूर्णिया, अप्रैल 20 -- धमदाहा, एक संवाददाता। जिला पदाधिकारी पूर्णिया के निर्देश पर शनिवार देर रात धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र में व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 1 लाख 16 हजार 100 रुपये जुर्माना वसूला गया। अभियान का नेतृत्व एसडीओ अनुपम और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी ने किया। स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से विभिन्न थाना क्षेत्रों में संयुक्त रूप से वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान चालकों से गाड़ी के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाणपत्र, सीट बेल्ट तथा दोपहिया चालकों के हेलमेट की जांच की गई। जिन वाहन चालकों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले या जिन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन किया, उनसे मौके पर जुर्माना वसूला गया। यह भी पढ़ें- 1716 वाहनों की जांच में 333 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.