यातायात नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 35 वाहन सीज
बदायूं, मई 14 -- एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। अभियान के तहत ऐसे वाहन चालकों को चिन्हित किया गया, जिनके खिलाफ 10 या उससे अधिक चालान लंबित थे। परिवहन विभाग ने ऐसे 18 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिए। नौ और दस मई को चले दो दिवसीय विशेष अभियान में मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर, प्रेशर हॉर्न और शराब पीकर वाहन चलाने वालों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने पर 66, हूटर के प्रयोग में दो, प्रेशर हॉर्न लगाने पर 533 और ड्रंकन ड्राइव में 25 चालान किए गए। यह भी पढ़ें- दो वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने को भेजा नोटिस यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 35 वाहनों को सीज भी किया गया। पुलिस ने अभियान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.