बलरामपुर, मई 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में सड़क सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने रविवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 30 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा कुल 2,21,000 का जुर्माना भी लगाया गया। डीएम डा. विपिन कुमार जैन व एसपी विकास कुमार के निर्देश पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। एएसपी विशाल पांडेय, सीओ यातायात वीरसेन सिंह, एआरटीओ बृजेश यादव व प्रभारी यातायात उमेश सिंह की टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, गलत दिशा में वाहन चलाने व तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वालों को चिन्हित कर चालान के साथ जुर्माना लगाने की कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- यातायात नियम...