बलरामपुर, मई 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में शनिवार को परिवहन विभाग व यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की है। अभियान का नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बृजेश कुमार ने किया। यह अभियान वीर विनय चौराहा, झारखंडी मंदिर व फुलवरिया बाईपास चौराहा पर चलाया गया।एआरटीओ बृजेश यादव ने बताया कि अभियान के दौरान तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर चलाए जा रहे दो पहिया वाहनों की जांच की गई। अधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले साइलेंसर पाए जाने पर तीन मोटरसाइकिलों को सीज किया गया, जबकि सात वाहनों का 20 हजार रुपये का चालान काटा गया। तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले 15 बाइक चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा एक ओवरलोड मालवाहक वाहन को भी सीज किया गया। हेलमेट न लगाने, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.