यातायात नियम तोड़ने वालों पर ऐक्शन तेज; ड्रंक एंड ड्राइव में धड़ाधड़ चालान, 2.21 लाख का लगा जुर्माना
बलरामपुर, मई 17 -- Balrampur News: यूपी के बलरामपुर में यातायात नियम तोड़ने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 30 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा कुल 2,21,000 का जुर्माना भी लगाया गया। डीएम डा. विपिन कुमार जैन व एसपी विकास कुमार के निर्देश पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। एएसपी विशाल पांडेय, सीओ यातायात वीरसेन सिंह, एआरटीओ बृजेश यादव व प्रभारी यातायात उमेश सिंह की टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, गलत दिशा में वाहन चलाने व तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वालों को चिन्हित कर चालान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.