मथुरा, जून 23 -- मथुरा, सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा दो दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर संचालित इस अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश राजपूत, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सतेन्द्र कुमार सिंह, यात्रीकर अधिकारी संदीप चौधरी तथा यातायात पुलिस की संयुक्त टीमों ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 97, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने पर 25, मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाने पर 7 तथा शराब अथवा मादक पदार्थ के सेवन की अवस्था में वाहन चलाने पर 16 चा...