यातायात नियम तोड़ने में 264 चालान किए, 5.5 लाख जुर्माना लगाया
अमरोहा, जून 25 -- अमरोहा। यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने स्थानीय पुलिस संग बुधवार को भी जिलेभर में प्रमुख मार्गों, बाजार समेत सार्वजनिक जगहों पर विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया। इसमें वाहन चालकों, राहगीरों व आम लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने को प्रेरित किया गया। लोगों को बताया गया कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं, जिन्हें थोड़ी सी सावधानी बरतकर रोका जा सकता है। इसके बाद अभियान चलाकर यातायात नियमों के उल्लंघन में कुल 264 वाहनों के चालान कर 550700 रूपये जुर्माना लगाया गया। इसमें केवल ओवर स्पीड में ही 151 चालान कर 324000 रूपये जुर्माना लगाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.