आगरा, मार्च 14 -- जनपद में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने 169 वाहनों के चालान काटे हैं। यातायात पुलिस ने एक वाहन को सीज कर दिया है। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के अनुपालन करने के लिए जागरूक भी किया है। शुक्रवार को यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने शहर के साथ ही ढोलना में वाहन चेकिंग व यातायात नियमों के प्रति वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया। वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को दोपहिया वाहन चालकों को ट्रिपिल राइडिंग नहीं करने, बिना हेल्मेट पहनकर बाइक नहीं चलाने और कार में बैठने के बाद सीट बेल्ट लगाने और कार के शीशों पर ब्लैक फिल्म नहीं लगवाने के लिए जागरूक किया। यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 169 वाहन चालकों के चालान काटे हैं और एक वाहन को सीज किया है। यातायात प्रभारी ने स्कूल वाहनों को भी चेक कि...