हाजीपुर, अप्रैल 6 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर शनिवार को वैशाली जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों और ओपी क्षेत्र में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखने एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच अभियान के तहत पुलिस ने शनिवार को यातायात नियम नहीं पालन करने वाले वाहन चालकों पर 02 लाख 92 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। वहीं पुलिस ने अन्य मामले में 07 लोगों को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या के प्रयास कांड में दो, वारंट में एक एवं उत्पाद अधिनियम के तहत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस ने 04 कुर्की का निष्पादन किया। दूसरी ओर वैशाली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.