अमरोहा, फरवरी 3 -- जोया ब्लॉक के गांव नारंगपुर स्थित सिख इंटर कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय रासेयो शिविर का सोमवार शाम समापन हो गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। छात्र-छात्राओं को सड़क पर सुरक्षित चलने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग, यातायात संकेतों के पालन, ओवरस्पीडिंग से बचने, तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। टीएसआई अनुज मलिक ने कहा कि यातायात नियम सिर्फ कानून नहीं, बल्कि मानव जीवन की सुरक्षा का आधार हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं भी नियमों का पालन करें तथा अपने परिवार एवं समाज को भी यातायात नियमों का पालन करने को लेकर जागरूक करें।कहा कि यदि युवा पीढ़ी जिम्मेदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.