आगरा, अप्रैल 29 -- यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दो वाहन सीज किए हैं। इसके अलावा 156 वाहन चालकों के चालान किए हैं। वाहन चालकों पर 252500 रुपये शमन शुल्क अधिरोपित किया है। साथ ही भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि एसपी ओपी सिंह के निर्देशन में जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को जनपदीय यातायात पुलिस नह हजारा नहर पुल व राजकोल्ड तिराहा कासगंज में वाहन चेकिंग की। इस दौरान यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना फिटनेस वाहन संचालन, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, मालवाहक वाहनों में स...