आगरा, अप्रैल 2 -- जनपद यातायात नियम पालन को लेकर पुलिस सख्त रुख अपनाए हुए है। चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को आर्थिक रूप से दंडित किया जा रहा है। बुधवार को भी एसपी ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया। मथुरा-बरेली हाईवे पर यातायात पुलिस ने स्पीड रडार मशीन के माध्यम से ओवर स्पीड में वाहन चला रहे 72 वाहन चालकों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की। इसके अतिरिक्त मालगोदाम चौराहा एवं सोरों गेट तिराहा पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना फिटनेस वाहन संचालन, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, मॉडिफाइड साइलेंसर, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, मालवाहक वाहनों में सवारियां ले जाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद...